एक कहानी अधूरी ऐसी, केशव को खुद आना पड़ा;
ताकत उस प्रेम में इतनी कि नियति को भी झुकना पड़ा;
अगर तीनों लोक के स्वामी न आते, तो इस दुनिया को बेधड़क इश्क की एक परिभाषा मैं सिखला देता;
एक तरफ था प्यार मेरा, और दूसरी तरफ विधि का विधान;
एक कहानी अधूरी ऐसी, मैं परमात्मा से भी लड़ गया,
दंड सारे मैं सह गया, अपने कर्मों का विष भी मैं प्रेम समझ पी गया;
एक कहानी अधूरी ऐसी, मैं परमात्मा से भी लड़ता रहा,
नारायण से मैं न जीत सका, एक कहानी अधूरी मेरी।
Comments
Post a Comment